फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man from another community lured the girl and took her away in Bareilly

Bareilly News: युवती को ले गया धार्मिक संगठन के पदाधिकारी का चालक, इलाके में तनाव; तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 17 Oct 2024 09:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 09:14 AM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई। उसके परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
man from another community lured the girl and took her away in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक धार्मिक संगठन के पदाधिकारी का चालक दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर ले गया है। घटनाक्रम को लेकर किला थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल है। किला पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लड़की के पिता ने किला थाने में चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को अपनी चाची के घर जाने की बात कहकर निकली थी। रास्ते में मिला दूसरे समुदाय का युवक उनकी बेटी को फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी एक धार्मिक संगठन के बड़े पदाधिकारी का चालक है। वह कार से ही उनकी बेटी को अगवा करके ले गया है। 
विज्ञापन


घटना की वजह से एक समुदाय के लोगों में खासी नाराजगी है। बुधवार को सीओ टू ने पदाधिकारी व चालक के घर जाकर भी उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। 27 नवंबर को लड़की की बरात आनी थी। इससे पहले उसके जाने से परिवार हताश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बहन भी लापता
पुलिस की जांच में पता लगा कि मूल रूप से सोनभद्र का निवासी युवक छह साल से बरेली के सौदागरान मोहल्ले में किराये पर रहता है और पदाधिकारी की कार चलाता है। उसकी मां और बहन उसके साथ रहती हैं, जो अब लापता हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक काफी समय से लड़की के पीछे पड़ा था। लड़की बीए कर चुकी है और कोई कोर्स कर रही है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि किला थाना क्षेत्र से युवती जाने के मामले में पुलिस टीम लगाई गई है। सीओ नेतृत्व कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा। 

बिथरी और फतेहगंज पश्चिमी में भी लापता लड़कियों को तलाश रही पुलिस
बिथरी चैनपुर और फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में भी एक समुदाय की युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ जाने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। फतेहगंज में तो मंगलवार को धान की फसल काटने आईं युवक के परिवार की महिलाओं को घेरकर मारपीट की गई थी। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बिथरी के मामले में भी टीम कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed