फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man found dead near the city station another man died in Aonla

Bareilly News: सिटी स्टेशन के पास मिला युवक का शव, आंवला में बदायूं के शख्स की मौत

Thu, 19 Dec 2024 01:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 01:08 PM IST
सार

बरेली में बुधवार रात सिटी स्टेशन के पास युवक का शव पड़ा मिला। उधर, आंवला में बदायूं के युवक की मौत हो गई। उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
man found dead near the city station another man died in Aonla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर तीन खंभा निवासी सतीश कश्यप (40 वर्ष) का शव बुधवार रात सिटी स्टेशन के पास पड़ा मिला। उनके भाई सोनू ने बताया कि उनके भाई बुधवार सुबह से लापता थे। पत्नी की मौत होने से भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उनकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई। इस वजह से सतीश तनाव में रहते थे। 

विज्ञापन


देर रात पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि सिटी स्टेशन के पास उनका शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से सतीश को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहां शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर पहचान की। सतीश मजदूरी कर परिवार पालता था।

विज्ञापन

आंवला में बदायूं के युवक की मौत 
बदायूं के थाना बिसौली के गांव भरतपुर निवासी 40 वर्षीय रिंकू की आंवला इलाके में मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया गया है। उनके भाई ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले गांव के ही दो लोग उनके भाई को बदायूं जाने की बात कह कर बुलाकर ले गए थे। जब भाई दो दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने छानबीन की। जब दोनों लोगों के घर जाकर पूछताछ की तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। 
बुधवार शाम उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली है कि आंवला थाना क्षेत्र के करेगी स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। जब परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो रिंकू का ही शव मिला। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश में  दबिश देना शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed