फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man exploited an eight year old girl who had come to the wedding procession in Bareilly

दुल्हन की रिश्तेदार से दुष्कर्म: बरात में आई थी आठ साल की बच्ची, अज्ञात युवक ने खेत में ले जाकर की दरिंदगी

Fri, 25 Apr 2025 05:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 05:01 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। वह अपनी मौसी की शादी में आई थी। बरात से उसे कोई युवक फुसलाकर ले गया। खेत में उससे दरिंदगी की। 

विज्ञापन
man exploited an eight year old girl who had come to the wedding procession in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार रात अपनी ननिहाल में शादी में शामिल होने आई आठ साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया गया। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की बरात बृहस्पतिवार रात फरीदपुर क्षेत्र के गांव से आई थी। बरात में शामिल होने के लिए दुल्हन की चचेरी बहन बदायूं जिले से अपनी आठ साल की बेटी के साथ आई थी। बरात गांव में सरकारी स्कूल के पंडाल में रुकी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: कहां है पाकिस्तानी शुमायला... तीन माह बाद भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस; फर्जी दस्तावेज से पाई थी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म 
रात 12 बजे करीब दावत चल रही थी। इसी दौरान दावत में मौजूद बच्ची को कोई खाने पीने की चीज दिखाकर फुसलाकर ले गया। पड़ोसी गांव जाने वाली सड़क किनारे खेत में ले जाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर बच्ची रात में ही बदहवास हालत में पंडाल में पहुंची और परिजनों को घटना बताई। 

ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही बच्ची को मझगवां सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

थाना पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई। सीओ आंवला नितिन कुमार, फॉरेंसिक टीम व एसओजी टीम गांव में जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि बच्ची आरोपी युवक को पहचान नहीं सकी। आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed