फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man dies under suspicious circumstances dead body found on bed in Bareilly

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, बिस्तर पर मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Mon, 12 Feb 2024 10:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 10:34 AM IST
सार

गांव राजपुर गौटिया में रविवार को एक युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने कुछ लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
man dies under suspicious circumstances dead body found on bed in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर गौटिया में रविवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर मिला। परिजनों ने पिटाई से मौत की बात कही है। देर शाम तक इस संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। 
विज्ञापन


राजपुर गौटिया निवासी राजवीर (35) के भाई सतीश ने बताया कि राजवीर ई-रिक्शा चलाने के साथ मजदूरी भी करते थे। शनिवार देर रात वह एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लादकर इन्हें पहुंचाने गए थे। काम खत्म होने के बाद ट्रैक्टर चालक ने उन्हें गांव के मोड़ पर उतार दिया। आरोप है कि पैदल घर आते समय रास्ते में विपक्षियों ने राजवीर की घेरकर पिटाई की।
विज्ञापन


जैसे-तैसे वह बचकर घर पहुंचे। उन्होंने किसी से बात भी नहीं की। सीधे सोने चले गए। सुबह राजवीर की चाची वेदवती उन्हें जगाने पहुंची। कई बार आवाज देने के बाद भी उन्होंने जवाब नहीं दिया। रजाई हटाने पर वह मृत मिले। तुरंत ही उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया। गांव वाले भी जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने पिटाई से मौत की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने परिवार वालों के साथ ग्रामीणों से भी बात की। राजवीर के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। 

पिता और भाई चंडीगढ़ में रहकर काम करते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। देर शाम तक वह लोग गांव नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने उनके आने के बाद ही कार्रवाई के लिए तहरीर देने की बात कही है। मामले में अलीगंज थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया पिता और भाई के आने का इंतजार किया जा रहा है। अब तक शव भी पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed