{"_id":"6555cb3bc7dbb54f0b0a0160","slug":"man-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-bareilly-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 16 Nov 2023 01:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:26 PM IST
सार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात हादसा हो गया। नल नगरिया और धनेटा फाटक के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना मीरगंज के गांव पोंचा खुर्द निवासी 22 वर्षीय नेत्रपाल बुधवार की देर रात गांव मिर्जापुर बाइक से गया था। उसके भाई परमानंद ने बताया कि मिर्जापुर से लौटते वक्त नल नगरिया और धनेटा फाटक के बीच किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत की गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन