फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man died of electrocution during his sister farewell in Bareilly

बहन की विदाई के समय भाई की मौत: बरेली के गांव लभेरा में हुआ दर्दनाक हादसा, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Sun, 25 Jun 2023 01:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 01:58 PM IST
सार

गांव लभेरा में युवती की विदाई के दौरान करंट लगने से उसके भाई की मौत हो गई। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
man died of electrocution during his sister farewell in Bareilly
भाई की मौत से बहन का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लभेरा में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां युवती की विदाई के दौरान करंट लगने से उसके भाई की मौत हो गई। युवत की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ देर पहले वक्त शहनाई गूंज रही थी, वहां कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गांव लभेरा निवासी सरवर (30 वर्ष) पुत्र लल्लन के घर शनिवार को उसकी बहन सायरा की बरात आई थी। दिन में निकाह की रस्में संपन्न हुईं। घर में खुशी का माहौल था। बिजली न आने की वजह से जनरेटर चल रहा था। निकाह के बाद शाम करीब सात बजे दुल्हन बनी सायरा की विदाई हो रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हादसे में पांच की मौत: उजड़ गई भाग्यवती की दुनिया, बोली- बेटियों की शादी कैसे होगी; रघुवीर की दो पीढ़ियां खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिजली का तार जोड़ते वक्त हुआ हादसा 

विदाई के दौरान बिजली आने पर सरवर जनरेटर की लाइन बंद करने आ गया। बिजली की लाइन जोड़ते समय तार उसके हाथ से छू गया, जिससे करंट लगने से सरवर की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सायरा विदा होकर गांव से जा चुकी थी। हादसे की जानकारी होने पर परिजन घर की ओर दौड़ पड़े। 


ये भी पढ़ें- बदायूं में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई कार, दादी-नाती समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत, चार घायल

man died of electrocution during his sister farewell in Bareilly
हादसे से मातम में बदलीं खुशियां - फोटो : अमर उजाला
परिजन सरवर के जीवित होने की उम्मीद में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही बहन सायरा भी ससुराल से रात में वापस आ गई। सरवर की मौत से शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

लल्लन के दो पुत्र थे। सरवर बड़ा बेटा था। उसकी शादी हो चुकी है। दो बेटे और एक बेटी है। सरवर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे ने उसके परिवार की खुशियां छीन लीं। सरवर की मौत से उसकी पत्नी, बच्चों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed