फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five died in accident Shahjahanpur Bhagyawati world was destroyed she said how will daughters get married

हादसे में पांच की मौत: उजड़ गई भाग्यवती की दुनिया, बोली- बेटियों की शादी कैसे होगी; रघुवीर की दो पीढ़ियां खत्म

Sun, 25 Jun 2023 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Jun 2023 08:48 AM IST
सार

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा में पति-पत्नी, दो बेटों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक साल की बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। 

विज्ञापन
Five died in accident Shahjahanpur Bhagyawati world was destroyed she said how will daughters get married
हादसे ने बेटा-बहू और दो नातियों को छीना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रघुवीर, उसकी पत्नी और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा है। रघुवीर की दो पीढ़ियां हादसे में खत्म हो गईं। उनकी मौत की खबर के बाद से गांव का हर कोई व्यक्ति गमजदा है।
विज्ञापन


गाजियाबाद की प्रिटिंग प्रेस में काम करने वाला रघुवीर अपनी पत्नी ज्योति, बेटा कृष्णा (5), बेटा अभि (3), साली जूली (35) व जूली की चार साल की बेटी आराध्या के साथ शादी में शामिल होने गया था। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे बाइक से लौटते समय सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास दंपती, उसके बच्चों व साली जूली की मौत हो गई, जबकि आराध्या को मामूली चोटें आईं थीं।
विज्ञापन


रघुवीर का परिवार हादसे में खत्म होने की सूचना के बाद से सलेमपुर में मातमी सन्नाटा पसरा था। शुक्रवार शाम को शव  गांव पहुंचे तो परिजन बिलख पड़े। सूरज डूबने से पहले दंपती का एक ही चिंता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चों को दफन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी रात परिवार के लोग सुबकते रहे। रघुवीर की मां भाग्यवती, पिता सत्यपाल, भाई सोनू व बहनों के रोते-रोते आंखों से आंसू सूख गए। गांव के मातमी सन्नाटे को उनका करुण क्रंदन तोड़ रहा था। रघुवीर के परिवार के सदस्य पूरी रात सोए नहीं, ना ही उन्होंने खाना खाया।

रघुवीर के घर का नहीं खुला ताला, मामा के घर उतारे गए थे शव
सलेमपुर में रघुवीर का मकान आज भी बंद है। उसके शव भी मामा गजेंद्र के घर पर ले गए थे। रघुवीर के परिवार के सदस्य भी गजेंद्र के घर पर रुके हैं। उनके घर पर चूल्हे नहीं जले। गांव के लोग खाना लेकर आए, लेकिन मां ने खाने को हाथ तक नहीं लगाया। सभी रघुवीर, ज्योति, अभि व कृष्णा की याद में सदमे में हैं।

 

चाचा दृगलाल को रहेगा हमेशा मलाल
सिंधौली में रहने वाले चाचा दृगपाल हरियाणा में नौकरी करते हैं। हादसे की खबर सुनकर शुक्रवार शाम को गांव पहुंचे। उससे पहले ही रघुवीर का अंतिम संस्कार हो चुका था। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले रघुवीर उनकी बेटी की शादी में आया था। तब उससे मुलाकात हुई थी। उसके अंतिम दर्शन नहीं कर पाने का हमेशा मलाल रहेगा।

 

भाग्यवती का सब उजड़ गया, बोली-बेटियों की शादी कैसे होगी
रघुवीर की मां भाग्यवती की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। शनिवार को बेटे व पौत्रों के फोटो को देखकर वह बिलख पड़ीं। उसे बेटी सलोनी व आरती ने संभाला। उन्होंने बताया कि बेटियां शादी के लायक हो गईं। रघुवीर ने कहा था कि दो साल मेहनत कर दोनों बहनों की शादी एक साथ कर देगा। रघुवीर चला गया। अब बेटियों की जिम्मेदारी कौन उठाएगा।

 

पुलिस वाहन की तलाश में जुटी, तहरीर नहीं आई
सेहरामऊ दक्षिणी थाने में शनिवार को रघुवीर के पिता सत्यपाल शनिवार को रिश्तेदारों के साथ पहुंचे। एसओ रोहित सिंह ने उनसे वार्ता की, लेकिन उन्होंने अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। दूसरी ओर पुलिस ने हादसा करने वाले वाहन की तलाश को तेज कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed