फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man died due to shock after his wife death during delivery in Pilibhit

Pilibhit News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी की मौत, सदमे में पति ने भी तोड़ा दम, अनाथ हुआ नवजात

Mon, 17 Jun 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 12:38 PM IST
सार

पीलीभीत में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। दूसरे दिन ही सदमे में उसके पति ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
man died due to shock after his wife death during delivery in Pilibhit
नन्हे लाल शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में शनिवार रात प्रसव के बाद गांव पिपरा मुजप्ता निवासी रीता देवी की मौत हो गई थी। सदमे में उसके पति नन्हे लाल शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। बेटा-बहू की मौत से बुजुर्ग मां की हालत भी खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती की मौत से रिश्तेदार और ग्रामीण स्तब्ध हैं। सभी के जहन में उस नवजात की परवरिश को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो जन्म के दो दिन बाद अनाथ हो गया। 

विज्ञापन


थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी नन्हे लाल शर्मा शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी रीता देवी को सीएचसी लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि सीएचसी कर्मियों ने निजी अस्पताल जाने की सलाह दी। आशा वर्कर ने कोतवाली रोड पर स्थित रामा नर्सिंग होम में अच्छे इलाज का भरोसा देकर शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे रीता को भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

 
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत 
आरोप है कि मना करने के बाद भी यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद से रीता की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। शनिवार शाम तक खून न रुकने पर डॉक्टर ने एक कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराकर रीता को बरेली के लिए रेफर कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में पहुंचने पर वहां के चिकित्सक ने तीन घंटे पहले ही मौत होने की जानकारी दी। परिजन रात में ही रीता का शव लेकर रामा नर्सिंग होम पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर संचालक ताला लगाकर फरार हो गए। परिजनों ने रीता का शव अस्पताल गेट पर रखकर हंगामा किया। रविवार को नन्हे लाल की तहरीर पर अस्पताल संचालक योगेश वर्मा, आरपी राठौर, हिमांशू वाजपेयी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पत्नी की मौत से नन्हे लाल टूट गए थे। रविवार की रात उनकी हालत बिगड़ गई तो उन्हें उपचार को ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

शिशु को पहुंचाया निजी अस्पताल 
नन्हे लाल की शादी ढाई साल पहले पीलीभीत के गांव मेदना निवासी रीता देवी से हुई थी। पहली संतान के रूप में बेटे ने जन्म लिया। निजी अस्पताल संचालकों ने उसकी पत्नी की जिंदगी ले ली। जन्मे पुत्र को शनिवार रात नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपती की मौत से नवजात हो गया है। नन्हे लाल के परिजन व रिश्तेदार उनकी बुजुर्ग मां को किसी तरह संभाल रहे हैं। उनकी तबियत भी बिगड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed