फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man died and woman got burnt due to electrocution spread in the village in bareilly

Bareilly News: फाल्ट होने से पूरे गांव में फैला करंट, युवक की मौत... महिला झुलसी, घरों के विद्युत बोर्ड फुंके

Fri, 20 Jun 2025 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 01:23 PM IST
सार

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर में बृहस्पतिवार रात बड़ी घटना हुई। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से पूरे गांव में करंट फैल गया जिससे एक युवक की मौत हो गई। गांव की ही एक महिला झुलस गई। 

विज्ञापन
man died and woman got burnt due to electrocution spread in the village in bareilly
मृतक का फाइल फोटो, पीड़ित महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से दीपपुर गांव में करंट फैल गया। इसके कारण घरों में लगे बिजली के बोर्ड फुंक गए। इससे बिजली का तार टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य घर में फाल्ट होने से विद्युत तार टूटकर गिरे। महिला को करंट का झटका लगा तो वह दूर जाकर बक्से पर गिरी। बक्से में करंट उतरने से महिला झुलस गई। उसका उपचार कराया गया है। 

विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर तिराहा में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गांव के लोग खाना खाकर अपने-अपने घरों में थे। शाम के वक्त बारिश भी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान गांव के चारों तरफ फैली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट हुआ। इसके बाद पूरे गांव में लोगों ने करंट महसूस किया। इसी दौरान कई घरों में लगे विद्युत बोर्ड फुंक गए। तार टूटकर गिर गए। 

यह भी पढ़ें- दर्दभरी कहानी: घर बेच बेटे को लंदन में पढ़ाया, उसने बुढ़ापे में अकेला छोड़ा, वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर पिता
 

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत 
घटना के दौरान गांव निवासी विजेंद्र (28) पुत्र प्रेमराज घर के अंदर चारपाई पर बैठा हुआ था। अचानक फाल्ट हुआ और बिजली बोर्ड का तार टूटकर विजेंद्र के ऊपर गिर गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। गांव के ही नरेश के घर में भी बिजली बोर्ड से अचानक चिंगारी निकली। उसकी पत्नी सुनीता (35) पंखा की हवा में बैठी हुई थी। चिंगारी उसके ऊपर गिरी जाकर। फाल्ट की वजह से बोर्ड से पंखे तक जाने वाला तार टूटकर महिला के ऊपर गिरा, जिससे वह झटके से पास रखे बक्से के ऊपर जा गिरी। 

विज्ञापन

बक्से में भी करंट उतर आया था, जिससे महिला झुलस गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। करंट के झटके महसूस करने के बाद लोग जहां थे वहीं पर जमीन का बचाव करते हुए घरों के अंदर कुर्सी, मेज और तख्त पर चढ़कर बैठ गए। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। इस घटना से गांव में अफरातफरी मची रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed