UP: 'शादी के बाद लगा जिंदगी सही होगी मगर... बीवी का संबंध किसी और से', युवक ने वीडियो बनाकर दी जान
Bareilly News: बरेली में अतुल सुभाष जैसा आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले वीडियो रिश्तेदार को भेजा, जिसमें युवक ने पत्नी-सास समेत तीन लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सुअर पालन का व्यवसाय करने वाले सुरेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले छह मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पत्नी, सास और पत्नी के मुंहबोले जीजा पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र की सैनिक कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने भोजीपुरा के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान में सुअर पालन बाड़े के पास बने कमरे में 25 जनवरी को सुबह फंदा लगाकर जान दे दी थी। मौत से पहले सुरेंद्र ने वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदार के पास भेज दिया था, जिसमें उसने अपनी सास, पत्नी और उसके मुंहबोले जीजा पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।
Mahakumbh News: 'भीड़ में धक्का-मुक्की, महिलाएं-बच्चे गिर जा रहे थे...', पीलीभीत के श्रद्धालु की आंखों देखी
रिश्तेदार ने ही सुरेंद्र के परिजनों को फोन पर जानकारी दी थी। तब परिजन मोहम्मदपुर ठाकुरान स्थित बाड़े पर पहुंचे, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीण सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में बयां किया दर्द
सुरेंद्र ने मरने से पहले वीडियो बनाया। इसमें वह कहता है कि मेरी जिंदगी में समय गुजर रहा है। मैं अकेला ही रह गया हूं। मेरे साथ कोई नहीं है। साल 2020 में मेरी शादी हुई थी, तब मुझे लगा मेरी जिंदगी सही हो जाएगी। मैं जिंदगी को सही करने के लिए काम में लग गया। बीवी को प्यार से रखना चाहा, लेकिन उसका कहीं और चक्कर था। शादी से पहले ही उसका संबंध किसी और से था। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मुझ पर मुकदमे कराए। मेरा जीना मुश्किल हो गया है। वह यह चाहती है कि मैं जिंदगी सही से न जी पाऊं। प्रेमी से पिटवाया। धमकी दी थी कि 15-20 लाख रुपये देकर फैसला कर लें।
सुरेंद्र आगे कहता है कि शादी करके खुश रहना चाहता था, क्या यह मेरी गलती थी। लड़का होना बहुत बड़ा गुनाह है, क्योंकि आपकी कोई सुनने वाला नहीं है। न कानून और पुलिस। जीना नहीं चाहता। मरने की हिम्मत भी नहीं मेरे अंदर... लेकिन क्या करूं हालात ऐसे आ जाते हैं कि आदमी गलत कदम उठा लेता है। मैं मम्मी पापा को बहुत प्यार करता हूं। सरकार से गुजारिश है कि मेरे मम्मी पापा को कोई परेशान न करे। आखिर में कहा कि मेरे शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.