{"_id":"67ced4b0fab4e907df09e682","slug":"man-befriended-the-woman-leader-by-pretending-to-be-an-army-captain-and-cheated-her-in-bareilly-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खुद को आर्मी कैप्टन बताकर महिला नेता से दोस्ती गांठी, फिर युवक ने कर दीं हदें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खुद को आर्मी कैप्टन बताकर महिला नेता से दोस्ती गांठी, फिर युवक ने कर दीं हदें पार
Mon, 10 Mar 2025 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Mar 2025 05:32 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने खुद को आर्मी कैप्टन बताकर महिला नेता से दोस्ती कर ली, फिर उन्हें गलत मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। हद तो तब हो गई जब आरोपी उनके घर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में खुद को आर्मी कैप्टन बताकर शातिर ने सोशल मीडिया पर एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी महिला नेता से दोस्ती कर ली। उसके बाद महिला नेता को परेशान करने लगा। आरोपी की हरकतों से वह परेशान हो गईं। महिला नेता ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र निवासी महिला नेता ने कैंट थाना प्रभारी को बताया कि रामपुर गार्डन निवासी अंकित लाल ने खुद को आर्मी कैप्टन बताकर सोशल मीडिया के जरिए उनसे दोस्ती की। बच्चों का अच्छे स्कूल में एडमिशन कराने का झांसा दिया। मदद करने के बहाने गलत मैसेज करने लगा।
विज्ञापन
महिला नेता के पति से की अभद्रता
महिला के पति और ससुरालवालों से अभद्रता करने लगा। उनके दरवाजे पर हॉर्न बजाने लगा और जोर-जोर से आवाज देकर चिल्लाने लगा। महिला ने अंकित को बताया कि वह विवाहित हैं और एक नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। उनकी अपनी प्रतिष्ठा है, उनका पीछा करना छोड़ दे।
विज्ञापन
इसके बाद भी अंकित नहीं माना और उसे लगातार परेशान कर रहा है। वह महिला नेता का मोबाइल फोन भी तोड़ चुका है। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि महिला नेता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।