{"_id":"6b049a52f7be1d93a10d6178","slug":"man-arrested-for-murdering-friend-by-slitting-his-throat-bareilly-news-c-123-1-bdn1038-178337-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दोस्त की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दोस्त की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं के सहसवान में भूरे की हत्या करने वाला आरोपी रिजवान पुलिस की गिरफ्त। स्त्रोत पुलिस
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले हुई अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोमवार को पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक भूरे उसका दोस्त था। वह अक्सर शराब पीकर उसे गालियां दिया करता था। इसी बात से नाराज होकर उसने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आठ नवंबर को पीआरवी को सूचना मिली थी कि टेढ़ाघाट पुल के पास फैजुर्रहमान के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की पहचान मोहल्ला पड़ी यकीन निवासी भूरे पुत्र इस्माइल के रूप में हुई। मृतक के बेटे फहीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कीं। पुलिस ने मृतक के घर से घटनास्थल और सहसवान कस्बे तक करीब 100 से 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस को मोहल्ला पड़ी यकीन निवासी रिजवान पर शक हुआ। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे मैन रोड से आगे चांद मियां के खाली प्लॉट से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह और भूरे साथ में सुलफा पीते थे। नशे के दौरान भूरे आए दिन उसे गाली देता और ताने मारता था। इससे नाराज होकर उसने भूरे की हत्या की योजना बनाई। आठ नवंबर को दोनों टेढ़ाघाट रोड की ओर गए और पुल से पहले कच्चे रास्ते से होते हुए यूकेलिप्टस के जंगल में पहुंच गए। वहां दोनों ने सुल्फा पीया।
भूरे के अधिक नशे में होने पर गाली देने से नाराज रिजवान ने उसे जमीन पर गिरा दिया और सीने पर बैठकर अपने पास रखे चाकू से उसके गले पर कई वार कर दिए। इसके बाद चाकू झाड़ियों में छिपाकर वहां से चला गया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को वह उसी चाकू को वहां से हटाकर दूसरी जगह छिपाने पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।