Budaun News: खेत से निकलवाया चकरोड, इसलिए कर दी थी प्रधान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में नौ नवंबर की रात ग्राम प्रधान शिवचरण की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में खुलासा कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में पुलिस ने गांव लखनपुरा के प्रधान शिवचरण की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में गांव के नन्हें नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक नन्हें ने ग्राम प्रधान की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि प्रधान ने उसके खेत से चकरोड निकलवा दिया था। इसके अलावा जिस जगह पर उसकी भैंस बंधती हैं, वहां से भी रास्ता निकलवाने की कोशिश की गई थी। इससे प्रधान उसे खटकने लगे थे। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, नौ नवंबर की रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में ग्राम प्रधान शिवचरण की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वह अपने घर के बाहर बैठक में सो रहे थे। सुबह उनकी बेटी बैठक में माचिस लेने आई, तब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन की, तो पता चला कि प्रधान की हत्या गांव के नन्हे बाबू ने की थी, लेकिन वह गांव से फरार था।
आरोपी बोला- जबरन निकलवाया था चकरोड
थाना पुलिस लगातार उसे तलाश कर रही थी। बुधवार शाम हत्यारोपी नन्हे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह करीब 20-25 साल से जिस खेत को जोत रहा था, ग्राम प्रधान ने जबरन उसी खेत से चकरोड निकलवा दिया था। जिस जगह पर उसकी भैंस बंधती हैं, वहां से भी रास्ता निकलवाने की साजिश की जा रही थी।
इस वजह से प्रधान उसे फूटी कौड़ी नहीं सुहाते थे। नौ नवंबर की रात वह धारदार हथियार लेकर उनकी बैठक में घुस गया और उसकी हत्या कर दी। घाटना के बाद उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार को श्मशान जाने वाले रास्तश्में बच्चन की बटिया में छिपा दिया था। थाना पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इसे बरामद कर लिया है।