{"_id":"6a04c73fb3bd6737ba09850e","slug":"man-arrested-for-firing-at-brother-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5186-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाई पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाई पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 14 May 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 14 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। गांव खमरिया आजमपुर में जमीन के बंटवारे के विवाद में भाई पर फायरिंग करने के आरोपी सियारल (75) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सियाराम के पास से डबल बैरिल लाइसेंसी बंदूक, 20 कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। फायरिंग में सियाराम के भाई त्रिमोहन और बीच-बचाव कर रहीं सियाराम की पत्नी नारायणी देवी भी घायल हो गईं।
त्रिमोहन ने पुलिस को बताया कि वह गांव जाम में खेत जोत रहे थे। आंधी आने पर ट्रैक्टर छोड़कर बाइक से मीरगंज के लिए निकले। आरोप है कि जाम चौराहे पहुंचे तो वहां स्कूटी से भाई सियाराम और भाभी नारायणी देवी (70) आ गईं। सियाराम ने गाली-गलौज के बाद फायरिंग कर दी। इसमें त्रिमोहन के हाथ में गोली लग गई। बीच-बचाव कर रहीं नारायणी देवी के भी दाहिने हाथ में गोली लग गई। दोनों घायल हो गए। त्रिमोहन ने जानलेवा हमले के आरोप में सियाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जाम मढ़ी के पास से बुधवार को आरोपी सियाराम को गिरफ्तार किया। उसके पास से बंदूक, कारतूस और खोखा बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।