जीजा-साली ने खाया जहर: फोन पर घंटों बात करती थी युवती, ऐसे खुला भेद तो उठा लिया खौफनाक कदम
बरेली के बहेड़ी में एक युवक और उसकी साली ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती शादीशुदा है। उसके जीजा से संबंध थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी इलाके के युवक और रामपुर जिले में ब्याही उसकी साली के तीन साल पुराने प्रेम प्रसंग की पोल एक कॉल रिकॉर्डिंग ने खोल दी। परिवार में बदनामी के बाद साली और जीजा ने शुक्रवार को जहर खा लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहेड़ी थाने के हाईवे किनारे स्थित गांव का युवक शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। युवक की मौसेरी साली की शादी रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुई है। युवक और उसकी साली को शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में जहर के लक्षण हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
घंटों मोबाइल पर करते थे बात
युवक के परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले युवक की ससुराल में उसकी मुलाकात शादीशुदा मौसेरी साली से हुई थी। इसके बाद से दोनों संपर्क में थे। मोबाइल पर घंटों बातचीत होती थी और कभी-कभार मिलते भी थे। शक होने पर साली के पति ने पत्नी का मोबाइल रिकॉर्डिंग पर लगा दिया।
इससे साली और जीजा की बात मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गई। पति ने यह रिकॉर्डिंग दोनों परिवारों को दी और रिश्तेदारों को भेज दी। इससे आहत साली जीजा के पास आ गई। शुक्रवार को दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।