फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man and his friend misdeeds with girl in pilibhit

Pilibhit: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, युवक और उसके दोस्त ने लूटी आबरू, अश्लील वीडियो बनाया

Fri, 16 Feb 2024 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 06:27 PM IST
सार

पीलीभीत के बिलसंडा की रहने वाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने बरेली के युवक और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो युवती ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
man and his friend misdeeds with girl in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा के एक गांव में रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम के जरिए युवक ने दोस्ती की। बाद में उसे घुमान के बहाने राजस्थान ले गया, जहां वह एक गेस्ट हाउस में रुका। वहां युवक और उसके दोस्त ने युवती से दुष्कर्म किया। कई शिकायतों के बाद भी बिलसंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत सीओ से की है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए बरेली के कस्बा शीशगढ़ के युवक से परिचय हो गया था। उस युवक ने 31 दिसंबर 2023 को उसे बरेली के सेटेलाइट बस स्टेशन पर बुलाया। युवक के साथ उसका एक मित्र भी था। दोनों युवक, युवती को राजस्थान के एक धार्मिक स्थल पर ले गए। जहां गेस्ट हाउस में कमरा लेकर युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली थी। 

विज्ञापन

युवती को दिया शादी का झांसा 
युवती के विरोध करने पर शीशगढ़ के युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया। बाद में युवकों ने उसे बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर लाकर छोड़ दिया और अपने घर चले गए। युवती अपने घर आ गई। अगले दिन उसे युवक ने फोन पर उससे शादी करने से मना कर दिया। युवक ने युवती से यह भी कहा की यदि उसने इस मामले को उजागर किया तो उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगी। 

उसके बाद युवती ने कई बार युवक से फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन उसका संपर्क नहीं हो सका। युवती ने थाना बिलसंडा में मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। युवती ने शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष नईम रजा के साथ सीओ विशाल चौधरी से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र दिया। सीओ ने प्रार्थना पत्र अग्रसारित कर बिलसंडा थाना प्रभारी को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed