{"_id":"6a26f35de53e483b860d9650","slug":"man-accused-of-exploitation-after-concealing-his-religion-arrested-in-bareilly-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: धर्म छिपाकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, खुद को बताया बेकसूर, बोला- वो सबकुछ पहले से जानती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: धर्म छिपाकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, खुद को बताया बेकसूर, बोला- वो सबकुछ पहले से जानती थी
Mon, 08 Jun 2026 10:25 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:25 PM IST
सार
बरेली में पुलिस ने यौन शोषण और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने खुद को बेकसूर बताया। उसने कहा कि आरोप लगाने वाली युवती पहले से ही उसके बारे में सबकुछ जानती थी।
विज्ञापन
आरोपी अरबाज
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में कैंट थाना पुलिस ने धर्म छिपाकर महिला का यौन शोषण करने और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने में वांछित बॉबी उर्फ अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। जेल जाने से पहले अरबाज ने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि दोनों को एक-दूसरे के धर्म के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन पहली पत्नी के पास जाने से दूसरी नाराज हो गई और उसने रिपोर्ट करा दी।
विज्ञापन
कैंट थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया था कि बॉबी ने खुद को हिंदू बताकर उसका लंबे समय तक यौन शोषण किया। काफी समय बाद उसे पता लगा कि वह अरबाज है। वह उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। आरोपी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बॉबी उर्फ अरबाज को नकटिया मोहनपुर बिजली उपकेंद्र के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी ने ये दी सफाई
सीओ के मुताबिक अरबाज ने पुलिस को बताया कि वह महिला से डेढ़ साल पहले शाहदाना दरगाह पर मिला था। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। आरोपी के अनुसार दोनों एक-दूसरे की वैवाहिक स्थिति और धर्म के बारे में पहले से जानते थे। वे आपसी सहमति से विभिन्न स्थानों पर साथ रह रहे थे।
अरबाज ने बताया कि कुछ समय पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपनी पहली पत्नी के पास वापस चला गया था। आरोपी का दावा है कि इसी विवाद के कारण उसके खिलाफ यह मामला दर्ज कराया गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।