फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mamre-Fufre brothers trampled by tractor trolley in Nawabganj, died

नवाबगंज में ममेरे-फुफेरे भाइयों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, मौत

Sat, 07 Mar 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mamre-Fufre brothers trampled by tractor trolley in Nawabganj, died
रोते बिलखते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नवाबगंज/नकटीनरायनपुर। होली के त्योहार पर बहन को विदा कराने बाइक से जा रहे ममेरे फुफेरे भाइयों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, सूचना घर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। परिवार वाले मौके पर भी पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ क्योलड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के गांव नवदिया वमनपुरी गांव का धर्मपाल (22) पुत्र धर्मेंद्र कुमार निहाल सिंह श्याम सिंह कॉलेज में एमएससी का छात्र था। शुक्रवार की सुबह दस बजे वह अपने ममेरे भाई सुकटिया गांव के बिजेंद्र कुमार (23) पुत्र भोगेंद्र कुमार के साथ बहन के घर जा रहा था। बिजेंद्र आर्य ग्रुप ऑफ कॉलेज से फिजियोथेरेपी का छात्र था। परिवार वालों ने अनुसार दोनों होली के त्योहार पर बहन की विदाई कराकर लाने के लिए बाइक से थाना बरखेड़ा के खरदा गांव जा रहे थे। नवाबगंज- बरखेड़ा मार्ग पर स्थित बहर जागीर गांव के पास पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच जानकारी पर परिवार वाले भी पहुंचे। इधर, दोनों के घरों में चीख पुकार मची रही। गांव में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed