फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Malnourished children reached NRC after three months, bed full

Bareilly News: तीन माह बाद एनआरसी पहुंचे अतिकुपोषित बच्चे, बेड फुल

Sat, 01 Mar 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Malnourished children reached NRC after three months, bed full
बरेली। करीब तीन माह तक ज्यादातर खाली चल रहे जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के बेड शुक्रवार को पहली बार फुल हुए। दस बेड के सापेक्ष 11 बच्चे भर्ती हैं। एक बेड पर पूर्व में भर्ती बच्चे के परिजन से आपसी सहमति पर दूसरा बच्चा भर्ती हुआ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल सेवा कार्यक्रम की टीमों की बेपरवाही के चलते अतिकुपोषित बच्चे केंद्र तक नहीं पहुंच रहे थे। इसलिए तीन माह से कई बेड खाली थे। दिसंबर से ही भर्ती का आंकड़ा कम होने लगा था। उसी दौरान आठ बच्चों को लेकर परिजन चले गए थे। जिससे इन्हें डिफाल्टर में शामिल किया गया। मामला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उठा तो जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई थी। आरबीएसके और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर टीमों को सर्वे के बाद अतिकुपोषित मिले बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सप्ताहभर के भर्ती आंकड़ों पर गौर करें तो सात नए बच्चे भर्ती हुए। शुक्रवार को पांच बच्चे भर्ती हुए पर पूर्व में भर्ती एक बच्चे के स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। एनआरसी प्रभारी डॉ. अजय के मुताबिक वर्तमान में 11 बच्चे केंद्र पर भर्ती हैं। जिनका इलाज हो रहा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed