फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Malaria out of control in the district, army of mosquitoes in the hospital

Bareilly News: जिले में मलेरिया बेकाबू, अस्पताल में मच्छरों की फौज

Sat, 16 Sep 2023 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Malaria out of control in the district, army of mosquitoes in the hospital
बरेली। जिले में मलेरिया बेकाबू हो रहा है। डेंगू के मामले भी बढ़ रहे हैं। इलाज के लिए लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं पर यहां गंदगी व जलभराव के बीच मच्छरों की फौज बेकाबू हो रही है। बर्न वार्ड के रास्ते में वाशिंग सेंटर के ठीक सामने की सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। जलभराव होने से आवागमन प्रभावित है। अब इसमें लार्वा पनपने लगे है। वाशिंग सेंटर के सुपरवाइजर बबलू के मुताबिक दिनभर मच्छर काटते हैं। इससे मलेरिया, डेंगू के फैलने की आशंका है। बीएसएल लैब के पास भी जलभराव है। आर्थोपेडिक वार्ड में नालियां चोक होने से गंदा पानी परिसर में फैला रहा है। झाड़ियों से घिरा मलेरिया विभाग खंडहर जैसा नजर आता है। यहां भी मच्छरों का बसेरा है।
विज्ञापन


बिहारीपुर मार्ग पर पंचायत भवन के निर्माण के चलते मैनहोल में मिट्टी भर गई है। परिसर की सीवर लाइन चोक होने से समस्या आ रही है। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है। नगर आयुक्त को भी प्रकरण की जानकारी दी गई है। - डॉ. अलका शर्मा, एडीएसआईसी
विज्ञापन


शुक्रवार को एलाइजा जांच में डेंगू के तीन नए मरीज मिलने से आंकड़ा 76 तक पहुंच गया है। इसमें 33 शहर में तो 43 देहात क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। शहर में सिविल लाइंस, बानखाना, देहात के भोजीुपरा, शेरगढ़, भमोरा सर्वाधिक प्रभावित हैं। वहीं, मलेरिया के 45 नए मरीज मिलने के बाद मरीजों की तादाद 2,600 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed