फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Malaria out of control: Fever ward of district hospital full, new ward created

मलेरिया बेकाबू : जिला अस्पताल का फीवर वार्ड फुल, बनाया नया वार्ड

Thu, 14 Sep 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 14 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Malaria out of control: Fever ward of district hospital full, new ward created
बरेली। चार साल बाद एक बार फिर मलेरिया बेकाबू हो रहा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से बुधवार को जिला अस्पताल का फीवर वार्ड फुल हो गया। मरीजों को भर्ती करने के लिए इमरजेंसी के एक कक्ष को डेंगू, मलेरिया वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

रोकथाम के दावों के बीच मलेरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को मलेरिया के 42 नए मरीज मिले। अब जिले में मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा 2,526 पहुंच गया है। बीते दो साल में मलेरिया के मरीजों की तादाद 2,300 पर टिकी थी। अब तक डेंगू के भी 63 मरीज मिल चुके हैं। इधर, बारिश के बाद मलेरिया और डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

बुधवार को शेरगढ़ में 18, मीरगंज में 12, फतेहगंज पश्चिमी में आठ, भमोरा में चार मरीज मलेरिया की चपेट में और जिला अस्पताल में एक मरीज डेंगू की चपेट में मिला है। एडीएसआईसी के मुताबिक फीवर वार्ड फुल होने के बाद अब मरीज नए वार्ड में भर्ती होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर हालत में इलाज के लिए पहुंच रहे बुखार के मरीजाें की सूचना एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने शाम सात बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. यूवी सिंह को मलेरिया और डेंगू की चपेट में मिल रहे मरीजों की सूचना भी देने को कहा है। बीते दिनों इमरजेंसी में मलेरिया के मरीज भर्ती करने पर एडीएसआईसी ने नाराजगी जताई थी।

मच्छरों के हमले से बचाव के उपाय
घर के पास जलभराव न होने दें। पानी के बर्तन, टंकी ढककर रखें। कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का प्रयोग करें। नाली और हैंडपंप की नियमित सफाई करेंं। कूलर, गमले को सप्ताह में एक बार सुखाएं। ठहरे पानी में गंबूसिया मछली डालें। दरवाजे और खिड़कियों पर जाली लगाएं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। बगैर परामर्श के दवाओं का सेवन न करें।

फोटो
जलभराव देख डीएम नाराज
मीरगंज। मलेरिया प्रभावित गांव ठिरिया कल्यानपुर का बुधवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने निरीक्षण किया। विद्यालय के पास जलभराव देखकर वह नाराज हुए। बीडीओ और ग्राम प्रधान से तत्काल सफाई कराने व मिट्टी डलवाकर जमीन को समतल कराने के निर्देश दिए। मीरगंज के चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार को गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच करने के लिए कहा। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांचकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed