{"_id":"679e88e7738043adfd09cfba","slug":"making-video-of-inspector-was-costly-for-complainant-made-him-go-to-lock-up-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101661-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरियादी को इंस्पेक्टर का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, कराई हवालात की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरियादी को इंस्पेक्टर का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, कराई हवालात की सैर
विज्ञापन
फरीदपुर। मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी के बहनोई ने जनसुनवाई कर रहे इंस्पेक्टर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला कांस्टेबल की वीडियो बनाते युवक पर नजर पड़ गई। इसके बाद उसने इंस्पेक्टर को बताया। नाराज इंस्पेक्टर ने उसका मोबाइल फोन ले लिया और फरियादी व उसके बहनोई को हवालात की सैर करा दी।
खेत से ट्रैक्टर-ट्राॅली निकालने से खराब हुई फसल को लेकर गांव नौगवां निवासी आशिक व तहसीम के बीच झगड़ा हो गया। इसमें आशिक के चोट लग गई और वह लहुलूहान हो गया। वह अपनी फरियाद लेकर बरेली एसएसपी के कार्यालय पहुंच गया। वहां से उसे फरीदपुर थाने में तहरीर देने को भेजा गया। फरीदपुर पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पीड़ित अपनी फरियाद लेकर फरीदपुर थाने पहुंचा। आरोप है कि सुनवाई कर रहे इंस्पेक्टर के सामने उसने अपनी फरियाद कहीं तो उन्होंने सबसे पहले बरेली एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने को लेकर प्रश्न किया। अधिकारियों से शिकायत करने पर नाराजगी जताने लगे। फरियादी व पुलिस के बीच इस बात को लेकर बहस चल रही थी। इसी बीच फरियादी का बहनोई सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया निवासी जाकिर बहस होने का वीडियो बनाने लगा। इसके बाद नाराज हुए इंस्पेक्टर ने फरियादी व उसके बहनोई को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को लिया हिरासत में
इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि आशिक ने अपने ऊपर चाकू मारने का झूठा आरोप लगाया। जानकारी की जा रही थी। तभी उसके बहनोई ने वीडियो बनाया। इसके बाद दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है। अगले दिन शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की जाएगी।