फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   making obscene gestures at women; when the police caught him, he started pleading abjectly

UP: महिलाओं को देखकर कर रहा था अश्लील इशारे, पुलिस ने पकड़ा तो गिड़गिड़ाने लगा अकबर अली

Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
सार

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने थाने में उसकी खबर ली तो वह गिड़गिड़ाने लगा। आरोपी ने कहा कि इस बार उसे माफ कर दिया जाए, भविष्य में वह महिलाओं का सम्मान करेगा और कभी गलत हरकत नहीं करेगा।

विज्ञापन
making obscene gestures at women; when the police caught him, he started pleading abjectly
आरोपी अकबर अली - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के बरेली स्थित कैंट थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भौआपुर निवासी 23 वर्षीय अकबर अली के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को थाना कार्यालय से सूचना मिली कि अकबर अली ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की है। इस संबंध में एक्स प्लेटफॉर्म पर किए गए ट्वीट की जांच की गई। 
विज्ञापन


दरोगा भारती रानी के नेतृत्व में पुलिस टीम भौआपुर गांव पहुंची। वहां अकबर अली आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील फब्तियां कस रहा था। उसकी हरकतों से महिलाएं शर्मिंदा होकर सिर झुकाए निकल रही थीं। पुलिस को देखकर अकबर अली मुख्य सड़क की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे भौआपुर चौराहे से लगभग पच्चीस कदम दूर घेरकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने थाने में उसकी खबर ली तो वह गिड़गिड़ाने लगा। आरोपी ने कहा कि इस बार उसे माफ कर दिया जाए, भविष्य में वह महिलाओं का सम्मान करेगा और कभी गलत हरकत नहीं करेगा। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed