फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Make a diagram along with writing the correct answer.

Bareilly News: सटीक उत्तर लिखने के साथ ही बनाएं डायग्राम

Wed, 14 Jan 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Make a diagram along with writing the correct answer.
बरेली। जीव विज्ञान रटने का नहीं, समझने का विषय है। जो विद्यार्थी इसकी मूल अवधारणाओं को समझ लेता है, वही टॉपर बनकर उभरता है। इसमें बेहतर अंक हासिल करने के लिए प्रश्नों के सटीक उत्तर लिखने के साथ ही उससे संबंधित डायग्राम भी बनाएं। सिलेबस को बारीकी से समझें और एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन करें। व्यवस्थित दिनचर्या के साथ रोज कम से कम दो चैप्टर दोहराएं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे जीव विज्ञान के विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज की जीव विज्ञान की प्रवक्ता सना इरफानी ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से विषयवार नोट्स बनाने चाहिए और समय-समय पर उनका पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए। प्रजनन, अनुवांशिकी, जैव प्रौद्योगिकी, मानव स्वास्थ्य, रोग, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देना आवश्यक है। परिभाषाओं को लिखकर याद करें। बीते पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के दिन करें ये काम
परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण है। प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें। पहले दो और तीन अंकों वाले लघुउत्तरीय प्रश्नों को हल करें। उसके बाद पांच अंकों वाले विस्तृत प्रश्नों की ओर बढ़ें। स्पष्ट शीर्षक लिखें। बिंदुवार जानकारी दें और संबंधित डायग्राम जरूर बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed