{"_id":"672e78a204f75e99e405ff77","slug":"major-incidents-are-happening-in-order-to-save-toll-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101609-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टोल बचाने के चक्कर में हो रही हैं बड़ी घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टोल बचाने के चक्कर में हो रही हैं बड़ी घटनाएं
विज्ञापन
गुलड़िया। टोल बचाने के चक्कर में सिरौली-अलीगंज मार्ग पर डग्गामार वाहनों का आवागमन इतना अधिक हो गया है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी के चलते बीस दिन के अंदर दो बड़ी घटनाएं हो गई हैं। इसके बावजूद पुलिस ऐसे वाहनों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
सिरौली से होकर अलीगंज मार्ग पर डग्गामार वाहनों का आवागमन इतना अधिक हो गया है कि इस मार्ग पर अब पलक झपकते ही लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बड़े वाहन वाले लोग दिल्ली-लखनऊ हाइवे का टोल बचाने के चक्कर में शाहबाद-सिरौली-अलीगंज होकर सीधे फरीदपुर निकलते हैं। इससे वाहनों के सीधे तीन टोलों का टैक्स बच जाता है।
कब-कब हुईं घटनाएं
अब से लगभग 20 दिन पहले अलीगंज-सिरौली मार्ग पर ग्राम खटेटा के निकट कस्बा सिरौली के यश भारद्वाज और उनकी पत्नी पिंकी बरेली जा रहे थे। तेज गति से आ रही दूध भरी पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए। यश की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पिंकी बुरी तरह घायल हो गई। इस घटना के बाद इसी स्थान पर दो बाइक सवार को एक अन्य पिकअप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था, जबकि ग्राम गुरुगांव और शिवपुरी के निकट दो बजरी से भरे डंपर आमने-सामने से भिड़ गए थे। इन घटनाओं के बाद ग्राम खटेटा के ही रामावतार शर्मा भी कैंटर की चपेट में आए, जिनसे उनकी मौत हो गई।