{"_id":"66ff317dfca3006a770e63c5","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-celebrations-begin-with-havan-puja-bareilly-news-c-4-lko1018-494612-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हवन-पूजन से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हवन-पूजन से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ
विज्ञापन
बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर नरकुलागंज स्थित पार्टी पैलेस में भव्य हवन, पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने रंगोली बनाई।
इस अवसर पर संरक्षक अजय कुमार अग्रवाल व अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मीडिया प्रभारी हर्ष कुमार अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जन्म की गाथा के साथ-साथ समिति की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों का विवरण दिया और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि छह अक्तूबर को आईटीबीपी बुखारा रोड स्थित वृद्धजन आवास गृह में वृद्धजन सम्मान समारोह, 15 अक्तूबर को रक्तदान शिविर व 19 अक्तूबर को करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दिनेश कुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, निरंजन सरन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद