Mahakumbh 2025: अनुमान से ज्यादा यात्री, 16 फेरों के लिए आठ और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला जा रहा है। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। इसको देखते हुए रेलवे आठ और विशेष ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है।
विस्तार
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में संगम स्नान करने के लिए अनुमान से ज्यादा यात्री निकले। नियमित समेत 14 महाकुंभ विशेष ट्रेनें पहले से फुल हैं। इनमें कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी आने-आने वाली नियमित ट्रेनों में रेलवे ने अतिरिक्त कोच भी लगाए हैं। इसके बाद भी कन्फर्म टिकट को लेकर मारामारी है। ऐसे में रेलवे फरवरी को बरेली होते हुए प्रयागराज के लिए 16 फेरों के लिए आठ विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद तीन फरवरी को बसंत पंचमी, 13 फरवरी को माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान हैं। इन दिनों से ट्रेनों और बसों में सर्वाधिक भीड़ है। बरेली होते हुए प्रयागराज जाने-आने वाली नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। विशेष ट्रेनें भी फुल हैं। ऐसे में रेलवे ने मंगलवार को आठ महाकुंभ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इसके बाद काफी संख्या में यात्रियों को इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।
- 04408 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन एक, छह और 14 फरवरी को दिल्ली से रात 11:25 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:18 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:15 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में 04407 फाफामऊ-दिल्ली महाकुंभ विशेष ट्रेन दो, सात और 15 फरवरी को फाफामऊ से रात 11:30 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:38 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 04613 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन 18 और 23 फरवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से तड़के 5:30 बजे चलने के बाद शाम 7:32 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:25 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में 04614 फाफामऊ-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा महाकुंभ विशेष ट्रेन 19 और 24 फरवरी को शाम 7:30 बजे फाफामऊ से चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:15 बजे बरेली आएगी और रात 10 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
- 04662 अमृतसर-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन 20 फरवरी को रात 8:10 बजे अमृतसर से चलने के बाद अगले दिन सुबह नौ बजे बरेली आएगी और शाम सात बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में 04661 फाफामऊ-अमृतसर महाकुंभ विशेष ट्रेन 22 फरवरी को फाफामऊ से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद दोपहर 2:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
- 04612 फिरोजपुर कैंट-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन आठ और 22 फरवरी को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर कैंट से चलने के बाद रात 2:20 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में 04611 फाफामऊ-फिरोजपुर कैंट महाकुंभ विशेष ट्रेन नौ और 23 फरवरी को शाम 7:30 बजे फाफामऊ से चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:15 बजे बरेली आएगी और शाम 4:45 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.