फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahakumbh 2025 bookings trains going to Prayagraj decreased people cancelled their tickets to Prayagraj

Mahakumbh 2025: हादसे के बाद प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग घटी, 478 लोगों ने निरस्त कराए टिकट

Thu, 30 Jan 2025 10:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 10:17 AM IST
सार

महाकुंभ में हुए हादसे के बाद बरेली से प्रयागराज जाने वाले 478  लोगों ने अपने टिकट निरस्त करा दिए। प्रयागराज की ट्रेनों में बुकिंग भी घटी है।  

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 bookings trains going to Prayagraj decreased people cancelled their tickets to Prayagraj
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को हुए हादसे के बाद बरेली से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का ट्रेनों पर दबाव कम हो गया है। कई लोगों ने टिकट निरस्त करा दिए। इस बीच प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनों को देरी से चलाया गया। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में भी बुधवार को सीट को लेकर आपाधापी नहीं रही। वहीं, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ दिखी।

विज्ञापन


महाकुंभ के कारण बरेली होते हुए प्रयागराज जाने वाली नियमित ट्रेनें पहले से फुल हैं। रेलवे अप-डाउन 14 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है।आठ विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। मंगलवार तक प्रयागराज की ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी हो रही थी। श्रद्धालु लगेज यान में भी यात्रा कर रहे थे। बुधवार को प्रयागराज में हादसा हुआ तो काफी संख्या में लोगों ने प्रयागराज की यात्रा को टाल दिया। रेलवे ने भी एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को री-शेड्यूल कर दिया। 
विज्ञापन


Mahakumbh News: 'भीड़ में धक्का-मुक्की, महिलाएं-बच्चे गिर जा रहे थे...', पीलीभीत के श्रद्धालु की आंखों देखी
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को पांच घंटे की देरी से चलाया गया। बृहस्पतिवार को टनकपुर से चलने वाली 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को भी तीन घंटे देरी से चलाया जाएगा। बुधवार को 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस भी सात घंटे देरी से बरेली आई। इसके अलावा 04545 बठिंडा-फाफामऊ एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई। 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को तीन घंटे देरी से चलाया गया। 14242 नौचंदी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से बरेली आई। 

ट्रेनों में टिकट बुकिंग घटी
महाकुंभ में हादसे के बाद प्रयागराज के लिए ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग घट गई है। बरेली से प्रयागराज की ट्रेनों में रोजाना औसतन 1800 लोग टिकट बुक करा रहे थे। बुधवार को दोपहर तक तो टिकट बुकिंग जारी रही, लेकिन शाम के समय टिकट बुकिंग घट गई। बुधवार को रात आठ बजे तक बरेली से प्रयागराज के लिए 745 लोगों ने ही टिकट बुक कराए। 

478 लोगों ने निरस्त कर दी यात्रा
हादसे के बाद प्रयागराज की ट्रेनों में टिकट बुक करा रहे 478 लोगों ने यात्रा रद्द कर दी। इन लोगों ने वेटिंग और कन्फर्म टिकट निरस्त करा दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed