Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maha Kumbh special train will stop at these stations including Bareilly-Pilibhit

महाकुंभ विशेष ट्रेन: बरेली-पीलीभीत समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Fri, 10 Jan 2025 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 06:06 PM IST
सार

Mahakumbh Special Train News: महाकुंभ जाने वालों के लिए राहत की खबर हैं। बरेली-पीलीभीत होते हुए महाकुंभ के लिए एक और विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Maha Kumbh special train will stop at these stations including Bareilly-Pilibhit
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने बरेली होते हुए एक और महाकुंभ विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। इस ट्रेन का लाभ कासगंज, बदायूं, बरेली के अलावा पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी के लोगों को भी होगा। इस ट्रेन का संचालन अप-डाउन पांच-पांच फेरों के लिए प्रमुख स्नान पर्वों पर किया जाएगा।

विज्ञापन


05314 कासगंज-झूंसी महाकुंभ विशेष ट्रेन 12, 27 जनवरी, एक, 10 और 24 फरवरी को कासगंज से शाम 7:50 बजे चलेगी। रात नौ बजे बदायूं, 9:55 पर बरेली जंक्शन, 10:15 पर बरेली सिटी, 10:33 पर इज्जतनगर, 10:53 पर भोजीपुरा, 11:30 बजे पीलीभीत, 12:40 बजे पूरनपुर पहुंचेगी। यहां से मैलानी, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देबरिया, भटनी, वाराणसी होते हुए अगले दिन शाम 5:45 बजे झूंसी पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में 05313 झूंसी-कासगंज महाकुंभ विशेष ट्रेन 13, 28 जनवरी, दो, 11 और 25 फरवरी को झूंसी से शाम 7:45 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:45 बजे पीलीभीत, 1:40 बजे भोजीपुरा, 2:38 बजे इज्जतनगर, 2:55 बजे बरेली सिटी, 3:10 बजे बरेली जंक्शन आने के बाद शाम चार बजे बदायूं और शाम छह बजे कासगंज पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज तक चलाई जाएगी पद्मावत एक्सप्रेस
दिल्ली-मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन के बीच चलने वाली 14207/08 पद्मावत एक्सप्रेस को महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों पर प्रयागराज संगम तक चलाया जाएगा। ट्रेन में चार जनरल कोच भी बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही, बरेली होते हुए प्रयागराज तक जाने वाली आठ अन्य ट्रेनों में भी जनरल कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। 

पद्मावत एक्सप्रेस दिल्ली से चलने के बाद बरेली होते हुए मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन तक जाएगी। वहां ठहराव लेने के बाद प्रयागराज तक की यात्रा पूरी करेगी। वहां से वापस मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन आकर वाशिंग लाइन पर धुलाई के बाद दिल्ली के लिए चलेगी। महाकुंभ के दौरान इस ट्रेन के प्रयागराज तक विस्तार से दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी के श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed