फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mafia Ashraf henchman Azhar surrenders sent to jail by court in Bareilly

Bareilly News: माफिया अशरफ के गुर्गे अजहर ने किया आत्मसमर्पण, कोर्ट ने भेजा जेल; जानिए पूरा मामला

Mon, 13 Oct 2025 08:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Oct 2025 08:35 AM IST
सार

बरेली सेंट्रल जेल टू में बंद रहे माफिया अशरफ से अवैध तरीके से मुलाकात कराने के आरोपी अजहर ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Mafia Ashraf henchman Azhar surrenders sent to jail by court in Bareilly
जनपद न्यायालय,बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ के गुर्गे अजहर ने शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश पीसी प्रथम की अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


वर्ष 2023 में प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड की जांच में सामने आया था कि बरेली सेंट्रल जेल टू में बंद पूर्व विधायक व माफिया प्रयागराज निवासी अशरफ उर्फ खालिद अजीम ने अपने साले सद्दाम उर्फ अब्दुल समद के साथ मिलकर इसकी साजिश रची थी। उस दौरान शूटरों ने जेल में बंद अशरफ से अवैध तरीके से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


बिथरी थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा 
सद्दाम और लल्ला गद्दी ने यहां जेल में अशरफ को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं और गुर्गों के जरिये अवैध मुलाकात कराने का इंतजाम किया था। मामला उजागर होने पर बिथरी चैनपुर थाने में अशरफ, सद्दाम, लल्ला गद्दी उर्फ मोहम्मद रजा, जेल वार्डर दयाराम उर्फ नन्हे व शिवहरि अवस्थी और जेल के अज्ञात कर्मचारियों व गिरोह के अज्ञात गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। विवेचना के दौरान लल्ला गद्दी के करीबी जगतपुर नई बस्ती निवासी अजहर का नाम प्रकाश में आया था। तब से वह भूमिगत था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर उसने सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed