{"_id":"6653c9136105abd215061164","slug":"machine-is-faulty-aadhaar-cards-are-not-being-made-in-senthal-post-office-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-102166-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मशीन खराब, सेंथल डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मशीन खराब, सेंथल डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड
Mon, 27 May 2024 05:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 27 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
सेंथल। सेंथल डाकघर में आधार कार्ड मशीन खराब होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। हर रोज यहां आधार कार्ड बनवाने या पहले से बने कार्ड में संशोधन कराने के लिए यहां पहुंचते हैं मगर, मशीन खराब होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है।
मशीन में खराबी आने की वजह से पिछले कई दिनों से यहां काम ठप है। कई बार शिकायत की गई अब तक इसे सही नहीं कराया गया है। यहां काम न होने से लोग नवाबगंज जाकर आधार कार्ड से जुड़े काम करा रहे हैं, या फिर उन्हें कैफे संचालकों का सहारा लेना पड़ रहा है। छात्र इनायत जैदी ने बताया कि उन्हें स्कूल में आधार कार्ड जमा करना है। आधार कार्ड बनवाने के लिए वह डाकघर के काफी समय से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ है।
आतिफ रजा ने बताया कि आधार बनवाने के लिए नवाबगंज जाना पड़ता है। डाकघर पर तैनात लिपिक हरीश कुमार से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आधार कार्ड मशीन खराब होने की वजह से काम बंद है। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दे दी गई है। जैसे ही मशीन ठीक होती है काम शुरू करा दिया जाएगा।