फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maa Purnagiri Mela special train starts from today

Purnagiri Mela: मां पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू, रोडवेज भी चलाएगा अतिरिक्त बसें

Mon, 01 Apr 2024 07:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 07:20 AM IST
सार

टनकपुर-कासगंज-टनकपुर के बीच मेला विशेष ट्रेन का नियमित संचालन सोमवार से शुरू हो गया है। यह ट्रेन सुबह पांच बजे से कासगंज से चलेगी और 11:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Maa Purnagiri Mela special train starts from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर का मां पूर्णागिरि मेला 25 मार्च से शुरू हो चुका है। श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। टनकपुर-कासगंज-टनकपुर के बीच मेला विशेष ट्रेन का नियमित संचालन सोमवार से शुरू हो गया है। रोडवेज की ओर से बदायूं-टनकपुर के बीच अब एक के स्थान पर दो बसों को चलाया जाएगा। बरेली और रुहेलखंड डिपो ने भी टनकपुर रूट पर बसों की संख्या में इजाफा किया है।

विज्ञापन


पूर्णागिरि मेले में दर्शन के लिए मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बदायूं, बरेली सहित आसपास के अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इस रूट पर 05061/05062 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर एक मात्र ट्रेन का संचालन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन ही होता है। कासगंज-टनकपुर के बीच इस ट्रेन में सीटें लगभग फुल हैं। ऐसे में सोमवार से 05451/05452 टनकपुर-कासगंज-टनकपुर पूर्णागिरि मेला विशेष नियमित ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


- 05451 कासगंज-टनकपुर विशेष ट्रेन कासगंज से सुबह पांच बजे चलेगी। 6:30 बजे बदायूं, 7:49 बजे बरेली जंक्शन, 8:05 बजे बरेली सिटी, 8:20 बजे इज्जतनगर, 10:05 बजे पीलीभीत और 11:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 05452 टनकपुर-कासगंज मेला विशेष ट्रेन दोपहर 2:20 बजे टनकपुर से चलेगी। शाम 5:22 बजे इज्जतनगर, 5:45 बजे बरेली सिटी, 6:25 बजे बरेली जंक्शन, रात आठ बजे बदायूं और 9:45 बजे कासगंज पहुंचेगी।

चार अप्रैल से उपलब्ध हैं सीमित सीटें
05061 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन में दो अप्रैल तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। चार, पांच, छह और आठ अप्रैल को क्रमवार 29, 50, 24 और 29 सीटें उपलब्ध हैं। 05062 मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन में पांच, छह व आठ अप्रैल को क्रमवार 37, 48 व 27 सीटें उपलब्ध हैं। 25 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में अधिकतम रिक्त सीटों की संख्या 50 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed