फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lumpy and FMD vaccine inventedIVRI honored for doing

Bareilly News: लंपी और एफएमडी वैक्सीन ईजाद करने पर आईवीआरआई सम्मानित

Mon, 17 Jul 2023 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lumpy and FMD vaccine inventedIVRI honored for doing
बरेली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 95वें स्थापना दिवस पर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान हिसार और एनआईएफएमडी भुवनेश्वर को अलग-अलग खोज के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पशुओं में लंपी रोग का टीका विकसित करने के लिए आईवीआरआई और राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान को संयुक्त पुरस्कार से नवाजा गया। आईवीआरआई और एनआईएफएमडी भुवनेश्वर को थेरमो टोलेरेंट ‘ओ-एफएमडी वैक्सीन विकसित करने के लिए भी संयुक्त पुरस्कार मिला। नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपाध्यक्ष पुरुषोतम रूपाला की मौजूदगी में सम्मान से नवाजा गया। आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि संस्थान आगे भी ऐसी दवाएं विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


दो तकनीकी का व्यावसायिक हस्तांतरण
आईवीआरआई पशु पोषण विभाग के डॉ. नारायण दत्ता की ओर से तैयार नॉवल आहार संपूरक को मेसर्स ऐमिल फार्मास्यूटिकल्स (इंडिया) लिमिटेड नई दिल्ली को हस्तांतरित किया गया। इससे गोवंश की भूख बढ़ती है। उनकी पुनरुत्पादन और दूध उत्पादन क्षमता बढ़ती है। पशु पुनरुत्पादन विभाग के डॉ. बृजेश की ओर से तैयार ओवरियन सिस्ट एबलेशन डिवाइस को मेसर्स क्रिएटिव डिस्प्लेयर्स कोलकाता को हस्तांतरित किया गया। यह गायों में ओवरी की गांठ को अलग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तकनीकों का किया गया प्रमाणीकरण
आईवीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. संचय विश्वास की ब्लूटंग के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी आधारित ब्लॉकिंग एलिसा किट, डॉ. विकास चन्द्र की घाव भरने के लिए मेसेनकाइमल स्टेम सेल कंडिशंड मीडिया आधारित फॉर्मूलेशन तकनीक और डॉ. राजीव रंजन की हार्वेस्टिंग ऑफ चिकन स्किन फैट फ्राॅम पोल्ट्री स्लीव्स का प्रमाणीकरण किया गया। आईवीआरआई की संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी की अध्यक्षता में डॉ. अनुज चौहान, डॉ. विक्रमादित्य उपमन्यु ने सभी संस्थानों की वैक्सीन और नैदानिक तकनीक का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed