फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow team champion after defeating Meerut

Bareilly News: मेरठ को मात देकर लखनऊ की टीम चैंपियन

Wed, 01 Jan 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team champion after defeating Meerut
बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें 51-47 के अंतर से मेरठ की टीम को मात देकर लखनऊ चैंपियन बनी। निर्धारित समय तक मुकाबला 39-39 के स्कोर से ड्रॉ रहा। अतिरिक्त पांच मिनट में लखनऊ की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम पर निर्णायक बढ़त बनाते हुए बाजी मार ली। लखनऊ टीम के डेविड बेस्ट खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में लखनऊ टीम के खिलाड़ियों ने लगातार गोल करते हुए 21-17 के स्कोर से वाराणसी की टीम को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। लखनऊ के शुभम बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ की टीम ने 31-25 के स्कोर से आजमगढ़ की टीम को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें मेरठ टीम के अर्जुन बेस्ट खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व डिप्टी मेयर अतुल कपूर ने किया। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, धर्म विजय गंगवार, अमित रिछारिया, विनीत, फसील बेग, सोनेंद्र श्रोतिया, आशू भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed