{"_id":"6150ca1a8ebc3e0618602657","slug":"lucknow-highway-jammed-for-30-hours-bareilly-news-bly4609123178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हाईवे 30 घंटे से जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ हाईवे 30 घंटे से जाम
विज्ञापन
हुलास नगरा में लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम चार बजे लगा जाम रविवार देर रात तक नहीं खुला
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर शनिवार शाम चार बजे के बाद लगा जाम रविवार देर रात तक नहीं खुल पाया। हुलासनगरा क्रासिंग से मीरानपुर कटरा के बीच शनिवार को कई ट्रक खराब होने की वजह से आधी रात के बाद जाम लगना शुरू हुआ था। सुबह तक फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से दो किमी आगे तक वाहन थम गए। देर रात तक जाम से निजात नहीं मिल सकी।
शनिवार शाम को हुलासनगरा क्रासिंग के पास गड्ढों में पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई थी। हुलासनगरा क्रॉसिंग बार-बार बंद होने से जाम फतेहगंज पूर्वी तक पहुंच गया। रात दस बजे के बाद ट्रैफिक सामान्य हुआ तो कुछ देर बाद ही मीरानपुर कटरा की तरफ क्रासिंग के पास कई वाहन खराब हो गए। इसके बाद शनिवार आधी रात फिर जाम लगाना शुरू हो गया जो मीरानपुर कटरा तक पहुंच गया। जाम भीषण होने के बाद मीरानपुर कटरा पुलिस हरकत में आई और उन्होंने हुलासनगरा से फतेहगंज तक कई जगह फोर्स लगाकर बरेली की तरफ के ट्रैफिक को रोककर दूसरी तरफ के वाहनों को निकलवाया।
मीरानपुर कटरा की तरफ जाम से कुछ राहत मिली लेकिन दूसरी तरफ फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक जाम पहुंच गया। पूर्वी से आगे बरेली की तरफ दो किमी तक वाहन खड़े हो जाने पर पुलिस ने होमगार्ड लगाकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन जाम नहीं खुला।