{"_id":"66d5047e2c37b92d0b0c8f84","slug":"lucknow-dehradun-vande-bharat-arrived-two-hours-late-lucknow-meerut-on-time-bareilly-news-c-4-lko1018-471980-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो घंटे देरी से आई लखनऊ-देहरादून वंदे भारत, लखनऊ-मेरठ समय पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो घंटे देरी से आई लखनऊ-देहरादून वंदे भारत, लखनऊ-मेरठ समय पर
विज्ञापन
विशेष ट्रेनों ने सात घंटे तक कराया इंतजार, परेशान हुए यात्री
बरेली। लखनऊ की ओर से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों ने रविवार को यात्रियों को सात घंटे तक इंतजार कराया। 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। पहले दिन 22489 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस समय पर रही।
उर्स और पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद अब ट्रेनों में मारामारी कुछ कम हुई है, लेकिन लेटलतीफी शुरू हो गई। रविवार को 04493 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन सात घंटे, 04021 सीतामढ़ी-दिल्ली विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से आई। इसके अलावा 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 15903 चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस ने दो-दो घंटे इंतजार कराया। 20505 राजधानी एक्सप्रेस, 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस एक घंटे, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस भी रविवार को देरी से आई।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन समय से किया जा रहा है। रविवार को लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को एनईआर के लखनऊ प्लेटफार्म से देरी से चलाया गया। रविवार से लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन नियमित कर दिया गया। सोमवार से 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत का संचालन नियमित हो जाएगा। संवाद