फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LS Elections 2019 Rajnath Singh says that the coalition is afraid of Modi's storm

मोदी की आंधी से डरा हुआ है गठबंधन : राजनाथ सिंह

Fri, 26 Apr 2019 11:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमुपर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमुपर खीरी Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 26 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
LS Elections 2019 Rajnath Singh says that the coalition is afraid of Modi's storm
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि गठबंधन मोदी की आंधी से डरा हुआ है। आज कोई भी देश भारत को आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता है, क्योंकि सेना का मनोबल बढ़ा हुआ है। हम दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देने में भी सक्षम हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ विपक्षी लोग पाकिस्तान में सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं। उन्हें यह नहीं मालूम कि लाशें गिनना बहादुरों का नहीं बल्कि गिद्धों का काम है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री शुक्रवार को खीरी लोकसभा प्रत्याशी एवं सांसद अजय मिश्र के समर्थन में नसीरुद्दीन मौजी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्य करने की कुशलता से ही देश निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ रहा है। विदेशों में भी साख बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि उड़ी और पुलवामा हमले के बाद सेना ने जो ऑपरेशन किया वह खुफिया विभाग की पुख्ता रिपोर्ट के आधार पर हुआ।

गृहमंत्री ने विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी की आंधी में तिनके की तरह उड़ने के डर से सपा-बसपा गठबंधन हुआ है। कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग गलत बयानबाजी करके देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने मंच से खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी और निघासन विधानसभा प्रत्याशी शशांक वर्मा के लिए समर्थन का आह्वान किया।

अटल ने इंदिरा की तारीफ की थी तो मोदी की भी हो

जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी सरकार की वाहवाही क्यों, लेकिन उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि जब स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को धूल चटाकर बांग्लादेश को गठन कराया था तो स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने संसद में खड़े होकर उनकी प्रशंसा ही नहीं की, बल्कि उनकी तुलना मां दुर्गा से की थी।

उस समय पाकिस्तान को लेकर इंदिरा गांधी की जय जयकार हुई तो आज मोदी की क्यों नहीं हो सकती। मोदी की कुशल कार्यशैली से आज देश बदल रहा है। 15 साल मुख्यमंत्री एवं पांच साल प्रधानमंत्री रहने के बावजूद कोई माई का लाल मोदी पर उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच के आधार पर कोई भी बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर सकता। 

2030 तक विश्व के तीन शक्तिशाली देशों में शुमार होगा भारत

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा अभी सिर्फ अमेरिका, चीन एवं रूस ही शक्तिशाली देश हैं, लेकिन 2030 तक भारत भी तीन शक्तिशाली देशों में शामिल हो जाएगा।

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पांच साल में 13 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये लेने पर पांच साल तक कोई ब्याज नहीं पड़ेगा, जिसके लिए हर साल इसे जमा करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed