फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LPG cylinders price Domestic and commercial gas cylinders become more expensive in Bareilly

LPG: घरेलू-कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, बरेली के 10 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर; बुकिंग के नियम भी बदले

Sat, 07 Mar 2026 12:20 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 12:20 PM IST
सार

होली के बाद महंगाई का झटका लगा है। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। घरेलू गैस सिलेंडर अब 60 रुपये महंगा हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 15 रुपये बढ़े हैं।

विज्ञापन
LPG cylinders price Domestic and commercial gas cylinders become more expensive in Bareilly
LPG Cylinders - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की गई है। बरेली में शनिवार से नई दरें लागू कर दी गई हैं। इसके साथ नियमों भी बदलाव किया गया है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर पर 115 रुपये बढ़े हैं। इससे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन


बरेली के डीएसओ मनीष कुमार सिंह के मुताबिक बरेली जिले में करीब दस लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें 4.16 लाख उज्ज्वला कनेक्शन हैं। नए नियम के तहत अब एक बार घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरी गैस सिलेंडर की रिफिल के लिए बुकिंग 21 दिन बाद ही होगी। एलपीजी की जिले में फिलहाल कोई कमी नहीं है। 

विज्ञापन

अब तीन सप्ताह बाद होगी दूसरी घरेलू बुकिंग 
उत्तर प्रदेश एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श शर्मा के मुताबिक एहतियातन पेट्रोलियम कंपनियों ने एक के बाद दूसरी घरेलू गैस बुकिंग तीन सप्ताह बाद का नियम लागू किया है। इससे उन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जिनके घर में कोई आयोजन प्रस्तावित है। समारोह में कमर्शियल सिलिंडर बुक होते हैं, इसकी बुकिंग के लिए दिन की कोई बाध्यता नहीं है। 

अब 931 रुपये में मिलेगा घरेलू सिलिंडर 
उन्होंने बताया कि बरेली में अब घरेलू सिलेंडर 60 रुपये बढ़ी दर के बाद 931 रुपए का मिलेगा। कॉमर्शियल सिलिंडर में 119 रुपए की बढ़त की गई है। अलग अलग कंपनियों के कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत अलग अलग होती है। इसलिए सटीक रेट बताना मुमकिन नहीं है। वहीं, इंडेन पेट्रोलियम कंपनी ने पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उपभोक्ता घबराएं नहीं है। जिले में पर्याप्त सप्लाई है। 

बदायूं में हैं दस लाख उपभोक्ता
बदायूं जिले में एलपीजी के दस लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं, जिनको घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 60 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि गैस सिलेंडर के रेट बढ़े हैं। हालांकि इससे युद्ध से कोई भी लेना-देना नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बढ़ी है। जिले में पर्याप्त डीजल-पेट्रोल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed