प्रेमिका की हत्या: रात में मिलने आया प्रेमी, बेल्ट से गला कसकर मार डाला; इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा
पीलीभीत की रहने वाली महिला अपनी दो बेटियों के साथ निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रहकर मजदूरी करती थी। बृहस्पतिवार को उसका शव पड़ा मिला। उसके गले में बेल्ट कसी हुई थी। उसकी बेटियों ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मिनी बाईपास पर निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड में पीलीभीत निवासी महिला मजदूर की उसके कथित प्रेमी ने बेल्ट से गला कसकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह बेटी ने मां का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की दो टीम उसकी तलाश कर रही हैं। आरोपी भी पीलीभीत जिले का निवासी है।
पीलीभीत के गजरौला थाने के एक गांव निवासी 38 वर्षीय महिला की गला कसकर हत्या कर दी गई। वह अपनी दो बेटियों के साथ बस स्टैंड परिसर में रहकर मजदूरी करती थी। बृहस्पतिवार सुबह बड़ी बेटी ठेकेदार के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया।
पुलिस को बताया कि उसके ही गांव का अशोक बुधवार शाम यहां आया था। रात में वह दोनों बहनें खाना खाकर कोठरी में सो गई थीं। मां हमेशा की तरह बाहर टिन शेड में लेटी थी। उसने आग जला रखी थी। उन बहनों ने सुना कि मां और अशोक का झगड़ा हो रहा था।
नल के पास पड़ा मिला शव
मां कह रही थी कि जब तक मेरा पति यहां नहीं है तो बेटियों की परवरिश की दिक्कत है। राशन लाकर दे और खर्चा भी करे। तब अशोक कह रहा था कि वह उन लोगों के लिए कितना करे, इतने खराब मौसम में वह कहीं नहीं जाएगा। बड़ी बेटी ने बताया कि सुबह जब वह सोकर उठी तो मां टिन में नहीं दिखी। वह पानी लेने नल पर गई तो मां का शव पड़ा था। गले में बेल्ट कसी थी और जुबान बाहर निकली थी।
UP School Closed: भीषण सर्दी में आठवीं तक के बच्चों को राहत, इन जिलों के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टी
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी अशोक के खिलाफ सुनीता की बेटी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश में दो टीम लगी हैं, पीलीभीत व अन्य जगह उसकी तलाश चल रही है। अशोक और सुनीता में पहले मुकदमेबाजी हो चुकी थी जिसमें समझौते का शपथपत्र दिया गया था।