फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up school closed in bareilly division due to cold wave

UP School Closed: भीषण सर्दी में आठवीं तक के बच्चों को राहत, इन जिलों के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टी

Fri, 19 Jan 2024 04:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 04:33 PM IST
सार

बरेली समेत पूरे मंडल में कड़ाके की सर्दी हो रही है। इसको देखते हुए स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी की गई है। हालांकि शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। 

विज्ञापन
up school closed in bareilly division due to cold wave
सर्दी की वजह से स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीषण सर्दी और शीतलहर की वजह से आठवीं तक के स्कूलों में 20 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 21 जनवरी को रविवार और 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की वजह से स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में अब 23 जनवरी से विद्यार्थियों को स्कूल जाना होगा।

विज्ञापन


बीएसए संजय सिंह ने बृहस्पतिवार रात इस संबंध में निर्देश जारी किए। आदेश के मुताबिक सभी स्कूलों के आठवीं तक के विद्यार्थी स्कूल नहीं आएंगे। हालांकि शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक स्कूल जाकर जरूरी प्रशासनिक कार्य और अन्य काम करेंगे। 
विज्ञापन


बरेली में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड हो रही है। शुक्रवार को भी धूप निकलने के आसार नहीं है। तड़के से कोहरा छाया हुआ है। आसमान में बादल भी है। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। इससे पूर्व बुधवार को दिन भर कोहरे से घिरे रहे शहरवासियों को बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर घना कोहरा छाया रहा। न दोपहर पता लगी और न ही शाम। बृहस्पतिवार को बरेली प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के बाद 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पीलीभीत में भी बढ़ाई गई छुट्टी 
पीलीभीत जिले में भी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने कक्षा एक से आठ तक सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि स्कूलों में 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। 21 जनवरी को रविवार है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में अब 23 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। 

शाहजहांपुर-बदायूं में भी छुट्टी
शाहजहांपुर जिले में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का 20 जनवरी तक अवकाश रहेगा। हालांकि इस अवधि में सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। बदायूं जिले में 19 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed