फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lover informs police about honor killing his girlfriend in Bareilly

Bareilly News: प्रेमी बोला- मेरी प्रेमिका को मार डाला, गांव से युवती समेत घरवाले लापता, ऑनर किलिंग की चर्चा

Mon, 01 Apr 2024 10:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 10:48 AM IST
सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में ऑनर किलिंग का शोर मचा है। एक युवती के प्रेमी ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवती की हत्या कर दी गई है। शिकायत पर जब पुलिस गांव पहुंची तो युवती समेत उसके घरवाले नहीं मिले। मकान के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
Lover informs police about honor killing his girlfriend in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग होने की चर्चा है। एक युवक ने आईजीआरएस के जरिये शिकायत की है कि घरवालों ने उसकी प्रेमिका की हत्या कर शव फूंक दिया है। पुलिस को तलाश के बाद न तो शव मिल सका है और न युवती के घरवाले पकड़ में आए हैं।

विज्ञापन


एक गांव निवासी बीए की छात्रा का तीन दिन से लापता है। उसके घरवाले भी घर में ताला डालकर गायब हैं। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस बीच कथित प्रेमी युवक की ओर से आईजीआरएस पर की गई शिकायत से पुलिस भी हरकत में आ गई है। 
विज्ञापन


युवक ने कहा कि उसकी प्रेमिका की घरवालों ने रात में हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे ट्रेनी आईपीएस डॉ. ईशान सोनी ने जांच शुरू की है। उनके मुताबिक युवक अब अपनी शिकायत से मुकर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों में चर्चा... गिनती के लोगों ने की अंत्येष्टि
पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि 28 मार्च की सुबह चार बजे छात्रा के घर वाले अपने कुछ भरोसेमंद लोगों के साथ बेटी का शव लेकर रामगंगा किनारे पहुंचे थे। एक ग्रामीण ने बताया कि वह रामगंगा किनारे पशुओं से खेत की रखवाली कर रहा था तो उसने देखा कि छात्रा के पिता शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। 

उसने पूछा तो बताया कि बेटी की बीमारी से मौत हो गई है। वहीं कुछ महिलाओं ने बताया कि जब घरवाले होली मिलने गए थे तभी छात्रा ने कमरे में फंदा लगा लिया। इसलिए घरवालों ने चुपचाप अंतिम संस्कार किया और निकल गए।

युवक को भिजवाया था जेल
पिछले साल यही छात्रा रामगंगा किनारे लगे मेले से लापता हो गई थी। परिजनों ने कथित प्रेमी पर कई आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को तलाश लिया था और कथित प्रेमी को जेल भेज दिया था। बाद में कोर्ट में छात्रा ने अपने बयान में कह दिया कि मतिभ्रम होने से वह खुद ही कहीं चली गई थी। उसने युवक पर लगे सारे आरोपों को निराधार बताया था तो युवक को जमानत मिल गई थी। 

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इधर अप्रैल में कथित प्रेमी के खिलाफ चल रहे केस की तारीख पड़ने वाली थी। छात्रा युवक के खिलाफ बयान देने से मना कर रही थी। ऐसे में कुछ लोगों को आशंका है कि बात न मानने व प्रेमी के प्रति झुकाव के चलते छात्रा की हत्या कर दी गई। पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच में जुटी है।

एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि छात्रा की हत्या की शिकायत करने वाला युवक अब अपने बयान से मुकर रहा है। हालांकि छात्रा या उसके घरवालों का न मिलना संदेह पैदा कर रहा है। उनकी तलाश की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी। उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed