फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lover exploited his girlfriend for 13 years in Bareilly

युवती की आपबीती : प्रेमी ने 13 साल किया यौन शोषण, पति भी छुड़वाया, फिर दे दिया धोखा

Sat, 06 Jul 2024 06:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

प्रेमिका की शादी दूसरी जगह हुई तो प्रेमी उसे ब्लैकमेल करने लगा। दबाव बनाकर प्रेमिका से पति भी छुड़वा दिया। युवती मायके में रहने लगी। इस बीच युवक ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हो गए तो शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
lover exploited his girlfriend for 13 years in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दगाबाज प्रेमी ने 13 साल तक प्रेमिका का शारीरिक शोषण किया। युवती की शादी और कहीं हो गई तो उसके पति को छुड़वा दिया। अब युवती के गर्भवती होने पर प्रेमी शादी करने से इन्कार कर रहा है। पीड़िता ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि नई बस्ती माधोबाड़ी निवासी सुनील 13 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। सुनील ने आर्य समाज मंदिर में उससे शादी भी की थी। हालांकि, बाद में परिजनों ने युवती की शादी कहीं और कर दी। इसके बाद सुनील ने उसके पति को फोटो और वीडियो भेज दिए। सुनील ने दबाव बनाया तो युवती ने पति को छोड़ दिया और मायके में रहने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि सुनील ने कई बार युवती को होटल और अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर संबंध बनाए। गर्भवती होने पर शादी करने से मना कर दिया। सुनील ने युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। सुनील के बड़े भाई सुशील, भाभी, बहनोई, बहन, छोटे भाई से शिकायत की तो वे गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। सभी घर से फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed