फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lost 40 thousand rupees in betting, then jumped in the river and gave his life.

सट्टे में हारा 40 हजार रुपये तो नदी में कूदकर जान दे दी

Mon, 09 Aug 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:41 AM IST
सार

देवरनिया नदी में मिला लापता युवक का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
 

विज्ञापन
Lost 40 thousand rupees in betting, then jumped in the river and gave his life.
मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

पर्स में मिला सुसाइड नोट, शरीर पर कई चोटों के निशान भी
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने को बताया मौत की वजह

भोजीपुरा। पचदौरा दोहरिया निवासी 20 वर्षीय भवन निर्माण ठेकेदार अब्दुल कादिर का शव रविवार सुबह देवरनिया नदी में मिला। परिजन ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया। पुलिस को उसके पर्स से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने सट्टे में 40 हजार रुपये हार जाने की वजह से खुदकुशी करने की बात कही है।
परिजन के मुताबिक अब्दुल कादिर राममूर्ति मेडिकल कालेज के पास नैनीताल मार्ग किनारे एक दुकान पर बाइक की मरम्मत का काम सीख रहा था। शनिवार सुबह भी वह घर से काम पर गया लेकिन रात तक नहीं लौटा। काफी देर तक तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो उसके पिता हारुन ने थाना भोजीपुरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी। रविवार सुबह करीब सात बजे अब्दुल कादिर की चप्पलें उसके चाचा फारुख के खेत में देवरनिया नदी के किनारे मिलीं। इसके बाद गांव के गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद करीब आधा किलोमीटर आगे नदी की झाड़ियों में उसका शव अटका मिला। गले और कान में चोट के हल्के निशान भी थे।
विज्ञापन

अम्मा के 40 हजार रुपये सट्टे में हार गया

घर में रखे अब्दुल कादिर के पर्स में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने लिखा है, ‘मैं अम्मा के 40 हजार रुपये सट्टे में हार गया हूं, इस कारण जान दे रहा हूं’। इसी आधार पर पुलिस उसके आत्महत्या करने की बात कह रही है। मगर अब्दुल कादिर के बाबा का कहना है कि उसे फोन करके बुलाया गया और पीटने के बाद हत्या की गई है। उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। उन्होंने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने सट्टे में हारने की वजह से जान देने की बात कही है। पोस्टमार्टम में उसके पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजन ने अभी कोई शिकायत भी नहीं की है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed