{"_id":"6983aa13ef043b26f0008cae","slug":"loss-in-business-dead-body-of-young-man-found-hanging-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4134-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: व्यापार में हुआ घाटा, युवक का फंदे पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: व्यापार में हुआ घाटा, युवक का फंदे पर मिला शव
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक संतोष
शाही। व्यापार में घाटे के बाद युवक अवसाद में रहने लगा। बुधवार को गांव खजुरिया के पास जंगल में पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना शाही के गांव खजुरिया की है। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे 25 वर्षीय संतोष ने गांव के उत्तरी दिशा के जंगल में चला गया। कुछ देर बाद उसका शव वहां पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि युवक की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतक के चार साल की एक बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटा है। पत्नी आरती का रो-रोकर हाल बेहाल है।
तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था
संतोष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक ने तीन साल पहले जेसीबी और एक नया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर व्यापार शुरू किया। व्यापार में घाटा होने से युवक कर्ज में डूब गया, जिससे वह अवसाद में रहने लगा। कुछ दिन पहले भी युवक द्वारा फंदा लगाने का शोर मचा था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद