फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lord Shri Ram shot the arrow, the arrogant Ravana died.

Bareilly News: प्रभु श्रीराम ने चलाया बाण, अहंकारी रावण का हुआ अंत

Sun, 13 Oct 2024 03:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram shot the arrow, the arrogant Ravana died.
बहेड़ी। मेला श्री रामलीला परिसर में पहुंचे डीएम, एसडीएम व मीना कमेटी के पदाधिकारी।
आंवला। विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान मोहल्ला कच्चा कटरा बाग बख्शी में श्रीरामलीला मेला दशहरा कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मंचन कार्यक्रमों में भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण के पुतला में आग लगाई। रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके पूर्व राम-रावण के भयंकर युद्ध का भी दर्शकों ने आनंद उठाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। मेले में पहुंचे केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व सांसद नीरज मौर्य ने श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान जी के स्वरूपों को पुष्पमाला पहनाकर उनकी आरती उतारी। मेले में नगर पालिका परिषद, व्यापार मंडल सहित कई संगठनों ने लोगों की सुविधा के लिए कैंप भी लगाए। संवाद
विज्ञापन

---

घरों में दशहरा पूजन किया
बिशारतगंज। कस्बे में विजय दशमी पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों व लोगों ने घरों में दशहरा पूजन किया। कई स्थानों पर शस्त्र पूजन भी किए गए। कस्बे में चल रही श्रीराम लीला में दशहरा मेला रविवार को लगेगा। शाम को रावण का पुतला दहन होगा। जानकारी मेला कमेटी अध्यक्ष विपिन गौड़ ने दी।
विज्ञापन


----
असत्य पर सत्य की जीत
बहेड़ी। दशहरा पर्व के अवसर पर घरों में गाय के गोबर से चौक बनाकर पूजा अर्चना कर लौकी के रायते और चावल का भोग लगाया गया। इसके साथ ही किताबों और शस्त्रों की पूजा की गई। उधर, मेला श्री राम लीला में मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मेला कमेटी के प्रमोद अग्रवाल, विवेक गर्ग, चौ. गजेन्द्र सिंह, महेश शर्मा, विनोद दुबे, अरुण अग्रवाल व अवधेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। दोपहर में डीएम रविंद्र कुमार भी मेले में पहुंचे और घूमकर सारी व्यवस्था देखी। उनके साथ एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व सीओ अरुण कुमार सिंह रहे। संवाद

बहेड़ी। मेला श्री रामलीला परिसर में पहुंचे डीएम, एसडीएम  व मीना कमेटी के पदाधिकारी।

बहेड़ी। मेला श्री रामलीला परिसर में पहुंचे डीएम, एसडीएम व मीना कमेटी के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed