फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lord Ram and his three brothers are symbols of the Vedas.

Bareilly News: भगवान राम व उनके तीनों भाई वेदों के प्रतीक

Mon, 02 Oct 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram and his three brothers are symbols of the Vedas.
बरेली। आनंद आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित विश्व मोहन ठाकुर ने रामकथा में रविवार को मनु शतरूपा की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि अयोध्या के राजमहल में महाराज दशरथ के घर निर्गुण परात्पर ब्रह्म 4 रूप में प्रकट होकर राजमहल को सुशोभित किया। यह चारों वेद के प्रतीक हैं। सामदेव के प्रतीक श्रीराम, ऋग्वेद के प्रतीक भरत लाल, यजुर्वेद के प्रतीक लक्ष्मण व अथर्वेद के प्रतीक शत्रुघ्न महाराज हैं। गुरु वशिष्ठ ने चारों के गुण, स्वभाव व तेज को देखकर उनके नामकरण संस्कार किए। कौशल्या के लाल का नाम राम रखा जो सबको विश्राम देने वाला है और आनंद व सुख का सागर है। कैकेयी के लाल का नाम भरत रखा जो नाम की महिमा के अनुरूप विश्व का भरण पोषण करने वाला है। सुमित्रा के दोनों लाला का नाम क्रमशः लक्ष्मण व शत्रुघ्न रखा। कुछ समय बाद उनका चूड़ाकर्म (मुंडन) व यगोपवीत संस्कार और गुरुकुल पढ़ने गए। विश्वामित्र राम को ले गए तो वहां राक्षसों को खत्म किया और अहिल्या तारी। इसके बाद जनकपुर जाकर धनुष यज्ञ में शिव धनुष को तोड़कर सीता का वरण किया। कथा के दौरान नरसिंह मोदी, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, दिपेश खंडेलवाल, अरविंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed