फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Looted to Petrol Pump in Lakhipur Kheri Bareilly

पेट्रोल पंप से ढाई लाख की लूट, तमंचा दिखाकर चौकीदार को कमरे में किया बंद

Tue, 02 Jul 2019 05:30 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो मितौली (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला ब्यूरो मितौली (लखीमपुर खीरी) Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
Looted to Petrol Pump in Lakhipur Kheri Bareilly
पेट्रोल पंप से लूट की घटना को दिया अंजाम - फोटो : Social Media

लखीमपुर मार्ग पर कस्ता गांव के पास स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह के पेट्रोल पंप पर रविवार रात बाइक से पहुंचे तीन बदमाश ढाई लाख रुपये लूट ले गए। लुटेरों ने चौकीदार को तमंचा दिखाकर कमरे में बंद कर दिया था। बदमाश सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्डर और दो एलसीडी भी उठा ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


यह पेट्रोल पंप सुमन सिंह के पति डॉ. नरेंद्र सिंह के नाम पर है। उन्होंने रात में चौकीदारी के लिए नींबा शिवपुरी निवासी रामसिंह को रखा है। रामसिंह ने बताया कि रविवार रात वह बाहर ही फिलिंग मशीन के पास सोया था। करीब एक बजे बाइक सवार तीन बदमाश आए और तमंचा तानकर उसे शोर न मचाने के लिए धमकाया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


पंप के मुख्य कार्यालय का ताला तोड़ने के बाद अंदर रखी अलमारी का लॉक भी तोड़ लिया। उसमें से ढाई लाख रुपये नकद और चेक बुक निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने सीसीटीवी के रिकॉर्डर के अलावा दो एलसीडी भी अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद बाइक से ही भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह चौकीदार ने घटना की सूचना पंप मैनेजर और मालिक नरेंद्र सिंह को दी। मैनेजर संजीव कुमार यादव ने बताया कि रविवार के चलते पैसा बैंक में नहीं जमा हो पाया था, इसलिए बिक्री के ढाई लाख रुपये अलमारी में ही रखे थे। लूट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मितौली थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी ने मुआयना किया। पुलिस ने नरेंद्र सिंह के भाई बृजेश सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed