फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Looted jewelery from a woman cutting fodder

Bareilly News: चारा काट रही महिला से आभूषण लूटे

Sat, 06 May 2023 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 06 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Looted jewelery from a woman cutting fodder
गुलड़िया। कतुरोई बुजुर्ग गांव में चारा काटने खेत पर गईं राजकुमारी पत्नी रामकिशोर से एक बाइक सवार युवक ने आभूषण लूट लिए। महिला ने दरांती से हमला कर उससे बचने का प्रयास किया इस पर आरोपी ने पास में ही पड़ी एक ईंट राजकुमारी के सिर पर मार दी। इस मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को उपचार के लिए रामनगर भेजा है।
विज्ञापन

राजकुमारी ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे वह खेत पर चारा काटने गई थी। तभी बाइक सवार युवक सड़क पर बाइक खड़ी कर खेत की तरफ आ गया। वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही युवक ने राजकुमारी की गर्दन पकड़ ली और गले से पहनी हंसली खींच ली। राजकुमारी ने बचाने के लिए दरांती से उसके ऊपर प्रहार किया। इस पर युवक ने वहीं से ईंट उठाकर राजकुमारी के सिर में मार दी। राजकुमारी के बेहोश होने पर आरोपी ने कानों में पहने आभूषण भी लूट लिए। काफी देर बाद जब दूसरे लोग खेत पर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने राजकुमारी को उठाया। देर शाम को ही रामकिशोर घायल पत्नी को लेकर सिरौली थाने गए और घटना की तहरीर दी। इस मामले में कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल के दरवाजे काट ले गए चोर
गुलड़िया। गुलड़िया गौरीशंकर स्थित प्राइमरी स्कूल के मुख्य दरवाजे पर लगे लोहे के गेट को चोर काट ले गए हैं। हैंड पंप की टोंटी व अन्य सामान भी चुरा ले गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रधान अध्यापक तरुण कुमार ने थाना सिरौली में चोरी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस चौकी पर तहरीर देने को कहा। चौकी प्रभारी बड़ागांव विजयपाल सिंह ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में गए थे। आज ही वापस लौटे हैं। मामले को दिखवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed