फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Looted by pretending to be employee of finance company

Bareilly News: फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर लूटा

Fri, 15 Sep 2023 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Looted by pretending to be employee of finance company
बरेली। खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर वाहन चालक को धमकाया और 32 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वाहन चालक ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के फैजुल्लापुर निवासी सत्येंद्र कुमार ने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बाला जी रुद्रपुर से लोडर वाहन फाइनेंस कराया था। कुछ दिन पहले वह वाहन लेकर परिवार के साथ आंवला के मनौना धाम जा रहे थे। लाल फाटक के पास दो बाइक से पांच लोग आए और गाड़ी रुकवा ली। पांचों लोग खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर बकाया किस्तें मांगने लगे। बकाया होने से मना किया तो वे वाहन छीनने की कोशिश करने लगे। सत्येंद्र को वाहन से उतार लिया और 32 हजार रुपये लूट लिए। इन लोगों ने मोबाइल नंबर देकर कहा कि अब कोई भी गाड़ी रोके तो हमें बता देना। उन्होंने फाइनेंस कंपनी को कॉल करके जानकारी दी तो पता चला कि कंपनी ने किसी को नहीं भेजा था। सत्येंद्र के परिजनों ने घटना के समय फोटो लिए थे। कैंट पुलिस फोटो और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed