{"_id":"5c9e4279bdec22147609ed61","slug":"lok-sabha-elections-2019-opposition-have-lack-of-issues-says-ashok-kataria","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दों के अभाव में अनर्गल बयानबाजी कर रहा विपक्ष: कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दों के अभाव में अनर्गल बयानबाजी कर रहा विपक्ष: कटारिया
Fri, 29 Mar 2019 09:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों के चलते विपक्षियों के हौसले पस्त है और वह मुद्दों के अभाव में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री श्री कटारिया ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में मान बढ़ा है, जिससे विपक्षी बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने कई योजनाओं से देश की जनता को लाभान्वित किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, आरके शर्मा, धर्मेन्द्र शाक्य, दीपमाला गोयल, संघमित्रा मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में अंबरीश वर्मा, पीयूष माहेश्वरी, निशांत सक्सेना, शिवप्रकाश सक्सेना, दीक्षा माहेश्वरी, सुरेश चन्द्र, अवढर शर्मा, सुभाष गौड, सलमान हैदर, रजत राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन